Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर नई मंडी श्री रामलीला कमेटी को हुए सौ वर्ष पूरे, विशेष आकर्षण के साथ मनाएगी अपना शताब्दी वर्ष

मुजफ्फरनगर । श्री रामलीला कमेटी नई मंडी की एक बैठक श्री रामलीला भवन नई मंडी में आयोजित की गई। उक्त बैठक मे कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी श्री रामलीला भवन में होने वाले श्री रामलीला मंचन को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इसलिए इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस श्री रामलीला का भव्य मंचन वृंदावन की श्यामा श्याम मंडली के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री रामलीला मंचन से पूर्व सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होगा जिसमें जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का सुंदर वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज तिलक वाले दिन शिरोमणि महाराज अग्रसेन जी पर आधारित जीवनी का मंचन बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, अनिल गोयल, विदित गुप्ता, संजय जिंदल, विनोद सिंघल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, विवेक गर्ग, प्रदीप जैन, उपेंद्र मित्तल, राजेंद्र सिंघल, विशाल कालरा, मुकेश गुप्ता, अचिन सागर, नवीन मित्तल, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे |

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *