Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर नई मंडी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार, जानसठ निवासी की तलाश

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त कर हुए नशीले कैप्सूल की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन कैप्सूलों को बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचने पर नारकोटिक्स एक्ट में प्रतिबंधित किया गया है।

एसपी सिटी अमृत जैन ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद होने और छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 06 व 07 जुलाई की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस टीम बिलासपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ संदिग्ध लोग कूकडी ग्राउंड पर बैठे है तथा आपस में बंटवारे की बात कर रहे है। इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तथा वहां उपस्थित लोगों को घेरे में ले गए।उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि उनके पास रखे कार्टून में इसमें नशीले कैप्सूल है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मण्डी व ड्रग इन्सपेक्टर को मौके पर बुलाया तथा उनकी उपस्थिति में कार्टून खोल के देखे गये तो 4 कार्टून में 76800 नशीले कैप्सूल (स्पासमोर व स्पासमेड कम्पनी के एनआरएक्स एसीटामिनोफिन ट्रामाडोल, हाईड्रोक्लोराईड एण्ड डाईक्लोमाईन हाईड्रोक्लोराईड ) बरामद हुए। मौके से पुलिस ने तत्काल सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तौं में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भिक्की निवासी जावेद पुत्र मो. इसराइल हाल निवासी ग्राम शेरनगर, थाना नई मण्डी क्षेत्र के क्षेत्र के गांव सहावली निवासी नौशाद पुत्र मौहम्मद अहसान, बुढ़ाना थाना क्षेत्र के ग्राम लुसाहना निवासी मौ. आजाद पुत्र नासिर अली, शामली के मौहल्ला दयानंद नगर निवासी नवीन कुमार पुत्र ओमपाल सिंह, शहर के थाना खालापार क्षेत्र के मौहल्ला अंबा विहार में हारुन की कोठी के निकट के निवासी मौ. कासिफ पुत्र मौ. रिजवान और इन लोगों को नशीली दवा की सप्लाई करने वाला खालापार क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी का निवासी सचिन गुप्ता पुत्र ब्रहापाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस को जानसठ निवासी सुमित की तलाश है। उनके पास से 4 कार्टून में 76800 नशीले कैप्सूल ( स्पासमोर व स्पासमेड कं. के एनआरएक्स एसीटामिनोफिन ट्रामाडोल, हाईड्रोक्लोराईड एण्ड डाईक्लोमाईन हाईड्रोक्लोराईड) कीमत लगभग 20-25 लाख रुपये 05 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सुमित ही सचिन गुप्ता को यह नशीले कैप्सूल बेचता है तथा सचिन गुप्ता से बाकी अन्य लोग इन कैप्सूल को खरीदते है। इन कैप्सूल को रजिस्टर्ड डाक्टर ही प्रिसक्राइब करता है परन्तु यह लोग इसे ब्लैक में खरीदते है और आगे दोगुने दामों पर बेचते है। एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्तों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है साथ ही वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। इस गिरोह के फ़ॉरवर्ड व बैकवर्ड लिकेंज की भी जांच की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *