Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।*

 

*इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के साथ पूज्य संत श्री गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।*

 

*अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी ने अपनी भक्ति, ज्ञान और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, मानवता, परिश्रम, सदाचार एवं ईश्वर-भक्ति का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।*

 

*उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर ही समतामूलक, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।*

 

*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *