Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर देश के विकास को समर्पित शिव चौक पर महाआरती-रेशू

मुजफ्फरनगर। श्रवण मास के प्रथम सोमवार की प्रथम महाआरती सत्यप्रकाश रेशू ने देश के चहुंमुखी विकास के लिए की। रेशू ने कहा कि जो 40 प्रतिशत मतदाता मतदान नही कर पाते वे भी मतदान कर पाये, इसी भावना की साथ भोले शंकर के चरणो में जल समर्पण एवं महाआरती की गई।

सावन की प्रथम महाआरती पर शिव चैक को खूब सजाया गया, भोले शंकर की प्रतिमा को श्रंगार किया गया, देश-विदेश के कोने-कोने से आये सभी शिव भक्तो की साथ रेशू परिवार ने प्रथम सोमवार की महाआरती की। रेशू परिवार के सदस्यो का मानना है भोले शंकर ने हमे महाआरती करने का जो आर्शीवाद दिया वह प्रत्येक भोले की सफल, सुखद यात्रा को समर्पित है। साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा जो कावड़ यात्रा की बड़ी तैयारी की गई है उनको ओर ज्यादा सफल बनाने के लिए भोले शंकर से जनमानस के सहयोग के लिए भी प्रार्थना की गई है।

सोमवार की प्रथम आरती पर शिव चैक का सौन्दर्य ऐसे लग रहा था जैसे कावड़ियो के रूप में स्वयं भोलेनाथ महाआरती में शामिल हो गये हो। आरती के समय घंटो की गूंज, शंख ध्वनि, मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भारत माता के जयकारो से गूंज उठा।

 

सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि हमारा उददे्श्य स्वयं को जनमानस की साथ-साथ कावड़ियो के लिए लग रहे भण्ड़ारे, शिविर, चिकित्सा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, खानपीन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि में भी चार चांद लगाने की भगवान श्री के चरणो में प्रार्थना की गई।

 

भोले शंकर की प्रथम आरती में देश के विकास के लिए रमन शर्मा, अंकुर जैन, जोगेन्द्र हुडडा, अतुल कौशिक, साधना गर्ग, शैला गर्ग, प्रियंका गर्ग, वर्षिका गर्ग, शोभित गर्ग, मोहित गर्ग, मिशिका, नव्या, वेदांश, सिया आदि ने बड़ी संख्या में प्रार्थना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *