मुजफ्फरनगर। थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत पानीपत-खटीमा मार्ग पर स्थित जागाहेडी टोल प्लाजा पर एक कार चालक जो शामली से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहा था, उसका टोलकर्मियों से टोल को लेकर वाद-विवाद हो गया। टोलकर्मियों द्वारा उक्त कार चालक के साथ मारपीट व अभदृता की गयी जिसकी सूचना थाना तितावी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज आदि की जांचकर मारपीट में घटना में सम्मिलित 05 टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-*
*1.* अंकुश पुत्र मंगलूराम निवासी ग्राम निराना थाना समालका, पानीपत, हरियाणा।
*2.* अर्जुन कुमार पुत्र देवीराम निवासी ग्राम औचन्दी थाना बवाना, पश्चिम दिल्ली।
*3.* प्रिन्स पुत्र नरेश निवासी गोयला कला थाना वापोली, पानीपत, हरियाणा।
*4.* सनी मलिक पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम जागाहेडी थाना तितावी, मुजफ्फनगर।
*5.* अमरीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


