जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी; नहीं मिला कोई बिल, विभिन्न क्षेत्रों में होती थी अवैध सप्लाई
मुजफ्फरनगर । ज़िलाधिकारी के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़ाना तहसील स्थित नदी वाला मंदिर के निकट छापेमारी की गई। यहाँ एक अवैध गोदाम से एफएमसी, सुमीतुमो, पीआई इंडस्ट्रीज, अतुल लिमिटेड सहित करीब एक दर्जन नामचीन कंपनियों के पेस्टिसाइड्स और इंसेक्टिसाइड्स की 200 पेटियाँ बरामद हुईं।
सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि मौके पर कोई बिल नहीं मिला। यह गोदाम सुरेन्द्र सैनी का है, जहाँ से विभिन्न क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के अवैध सप्लाई की जाती थी।
प्रशासन ने सभी स्टॉक जब्त कर गोदाम को तत्काल सील कर दिया। 10 नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।


