Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर गुडविल सोसाइटी ने मनाया 12 वां योग दिवस

मुजफ्फरनगर। यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 21 जून को मनाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज स्थानीय पटेल नगर स्थित एक स्कूल के हाल में विद्यालय परिवार एवं गुडविल सोसाइटी के संपन्न तत्वाधान में मनाया गया, प्रातः 7:00 से 8:30 तक चले इस योग दिवस समारोह में ग्रैन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग, गुडविल सोसायटी तथा नई मंडी भाजपा मंडल ने भी सहभागिता की! कार्यक्रम की अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की तथा योग क्रियाओ का संचालन मुकुल दुआ एवं कुमारी अर्चना के सौजन्य से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे, गुडविल सोसाइटी ने स्कूल के व्यवस्थापक कुशल के प्रति आभार व्यक्त किया! सचिव गुडविल सोसाइटी ने सभी का धन्यवाद किया! कार्यक्रम में रामकुमार तायल बीएम गुप्ता बृजमोहन, महेश गर्ग उपाध्यक्ष, अध्यक्ष विनोद संगल डॉ. एमके गुप्ता डायरेक्टर कंचन गर्ग काउंसलर भंवर सिंह डीके राठी डॉक्टर प्रवेश राजेंद्र साहनी मोहनलाल मित्तल पंकज मोहन गर्ग प्रमोद बंसल राजीव अग्रवाल प्रोफेसर सतीश मित्तल कृष्ण अग्रवाल सुभाष गर्ग परम कीर्ति शरण अजय गुप्ता नवीन सिंगल पंकज बंसल बृजमोहन सिंघल आशु गुप्ता अभिषेक गर्ग राजेंद्र सिंघल पंकज मित्तल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *