दिव्य ध्यान योग आश्रम पर जूना अखाडे के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज का स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने किया भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित मौहल्ला राधिकापुरम में दिव्य ध्यान योग आश्रम पर पहुंचे जूना अखाडे के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज का आज स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने फूलों की वर्षा एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्हें स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जूना अखाडे के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आगामी दिनों में भगवान शिव का प्रिय माह श्रावण मास आने वाला है। उन्होंने कहा कि श्रावण माह भगवान शिव की आराधना एवं भक्ति का माह है, जिसमें लाखों की संख्या में शिवभक्त धार्मिक नगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद जनपदवासी मुजफ्फरनगर आगमन पर शिवभक्त कांवडिय़ों का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत करें, क्योंकि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसा करने से मन को शांति मिलती है। इस इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज और स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज के बीच अनेक मुद्दों पर महत्वपूण चर्चा भी हुई। इस मौके पर स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज, के.के. शर्मा, नीलम शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, पंकज शर्मा, प्रशांत शर्मा, सतेंद्र शर्मा गोपाल शर्मा, नितिन कुमार समेत अनेक गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


