मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर / वांछित हत्याभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार तथा कॉम्बिंग के दौरान मुख्य अभियुक्ता भी गिरफ्तार किया गया है।
कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाडी व 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा मृतक विकसित उर्फ रॉकी का पासपोर्ट, चैक बुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, गाडी की आरसी आदि बरामद एवं अभियुक्ता की निशादेही से निशादेही से मृतक का एक पर्स जिसमे 03 डेबिट कार्ड, 196 रूपये नगद ,एक अन्डरवियर एवं एक अंगोछा/स्वापी (जिसमें रक्त लगा हुआ है) बरामद किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा विजय कुमार व एसओजी प्रभारी मोहित के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेड़ा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25.05.2026 को वादी मगन सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम बेहडा आस्सा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 18.05.2026 को मेरा बेटा विकसित उर्फ रोकी बड़ौत होते हुए ऋषिकेश जाने के लिए कहकर घर से निकला था परन्तु तब से न तो उसका फोन ही लग रहा है और न ही वह वापस आया है । थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर विकसित उपरोक्त की तलाश हेतु टीम गठित की गयी । इसी क्रम में दिनांक 30.05.2026 को विकसित उपरोक्त के पिता श्री मगन द्वारा थाना सिखेड़ा पर तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी को आशंका है कि विकसित की पत्नी रेनू द्वारा रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा उसकी पत्नी निशा व अन्य साथियों के साथ मिलकर विकसित की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण किया गया है तथा कोई गंभीर घटना कारित कर दी गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थीं ।
गठित टीम द्वारा दिनांक 01.06.2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 हत्याभियुक्त मोन्टी उर्फ अभि त्यागी को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया था। दिनांक 03.06.2026 की रात्रि को थाना सिखेड़ा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगण की सुरागरसी-पतारसी हेतु थानाक्षेत्र में तलाश/गश्त की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्तगण स्कॉर्पियो गाड़ी से भोपा की तरफ सेआने वाले हैं जो कहीं भागने की फिराक में हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात जौली की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक आने पर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवारों द्वारा पुलिस को देखकर गाड़ी असद नगर-भण्डूर मार्ग पर मोड़ दी । पुलिस टीम द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा किया गया तो अचानक तीव्र मोड़ आ जाने के कारण उक्त स्कार्पियो कार असदनगर जाने वाले कच्चे रोड पर लीची के बाग के कौने पर फिसलकर गाड़ी का अगला पहिया पानी की नाली मे फस गया और गाडी झुक गई । जब तक पुलिस टीम अपने वाहनो से उतरी इसी दौरान गाडी की बायी सीट से उतरकर एक महिला अंधेरे का लाभ उठाकर लीची के बाग की तरफ भाग गयी तथा पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की घेराबंदी की गयी तो खुद को पुलिस से घिरा देखकर ड्राईवर सीट की तरफ से एक व्यक्ति गाड़ी से उतर कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर जंगल में भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें एक बदमाश बादल पुत्र विजेन्द्र घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल / गिरफ्तार अभियुक्त बादल उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है तथा फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग जारी रखी । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 स्कॉर्पियो गाड़ी जिसके अन्दर से मृतक विकसित उर्फ रॉकी का पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, गाडी की आरसी व 01 चैकबुक बरामद किये गये । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
आज दिनांक 04.06.2026 को पुलिस मुठभेड के दौरान मौके से फरार महिला मुख्य अभियुक्ता रेनू पत्नी बिजेन्द्र निवासी तौमर विला नजदीक राम पैलेस दिल्ली सहारनपुर रोड बडौत थाना बडौत जिला बागपत को कौम्बिंग के दौरान जौली रोड़ ग्राम मिर्जा टिल्ला के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्ता की निशादेही से मृतक विकसित उर्फ रॉकी का एक अदद पर्स जिसमे 03 डेबिट कार्ड तथा 196 रूपये नगद, एक अन्डरवियर एवं एक अंगोछा/स्वापी (जिसमें रक्त लगा हुआ है) एफएसएल बागपत की मौजूदगी में अभियुक्ता के मसकन से बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-*
*1.* बादल पुत्र बिजेन्द्र निवासी तौमर विला नजदीक राम पैलेस दिल्ली सहारनपुर रोड बडौत थाना बडौत जिला बागपत (घायल)
*2.* रेनू पत्नी बिजेन्द्र निवासी तौमर विला नजदीक राम पैलेस दिल्ली सहारनपुर रोड बडौत थाना बडौत जिला बागपत (कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार)
*वांछित अभियुक्तगण का विवरण-*
*1.* शुभम पुत्र हरेन्द्र निवासी ग्राम कादीपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर
*2.* निशा पत्नी बादल निवासी तौमर विला नजदीक राम पैलेस दिल्ली सहारनपुर रोड बडौत थाना बडौत जिला बागपत
*बरामदगी-*
▪️ 01 स्कॉर्पियो गाड़ी नं0- (घटना में प्रयुक्त)
▪️ 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
▪️ मृतक विकसित उर्फ रॉकी का पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, गाडी की आरसी व 01 चैकबुक
▪️अभियुक्ता रेनू की निशादेही से मृतक विकसित उर्फ रॉकी का एक अदद पर्स जिसमे 03 डेबिट कार्ड, 196 रूपये नगद, एक अन्डरवियर एवं एक अंगोछा/स्वापी (जिसमें रक्त लगा हुआ है)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 68/2026 धारा 140(1)/238/191(2)/191(3)/190/103(1)/61(2) बीएनएस चालानी थाना सिखेडा मु0नगर
*2.* मु0अ0स0 70/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम चालानी थाना सिखेडा मु0नगर
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त बादल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.05.2026 को समय करीब 14.15 बजे ग्राम बेहडा अस्सा से मेरी माँ रेनू पत्नि विकसित कुमार उर्फ रॉकी ,अपने पति विकसित जो मेरा सौतेला पिता था को स्कार्पियो से बडौत अपने मकान मे लेकर गयी थी जहाँ पर मै और मेरी पत्नी निशा पहले से ही मौजूद थी ,कुछ समय बाद मै और मोन्टी त्यागी उर्फ अभी त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी नि0 ग्राम मलपुरा थाना भोपा मु0नगर मेरी मा के घर पर पहुचा तब हम सभी ने योजना के अनुसार विकसित उर्फ रॉकी का अपहरण करके गोली मारकर हत्या कर दी ।हम सभी ने योजना के अनुसार विकसित के शव को छिपाने के लिए डेड बॉडी को स्कार्पियो गाडी रजि0नं0 UP12CC6158 मे डालकर मै व मोन्टी त्यागी भोपा मे लाये ,तब हमारे द्वारा अपने दोस्त शुभम पुत्र हरेन्द्र नि0ग्राम कादीपुर थाना भोपा मु0नगर को घटना के बारे मे बताया कि मैने मोन्टी के साथ मिलकर अपने सौतेले पिता विकसित उर्फ रॉकी की हत्या कर दी जिसका शव गाडी मे है ,और शव को छिपाने के लिए घूम रहे है लेकिन छुपा नही सके है ,तब शुभम ने कहा कि लाश को मेरे खेत मे गाड दो ,जो कि सुनसान जगह पर है जहा पर कोई आता जाता नही है और शुभम ने हमारे बताने पर फाबडे व छुरी का इंतजाम बताये अनुसार किया। दिनांक 19.05.2026 को समय करीब 23.00 बजे शुभम के खेत मे गड्डा खोदकर विकसित के शव का गला छुरी से काटकर शव को दबा दिया था ,तथा विकसित के पहने हुए कपडो व छुरी व विकसित के सिर को बाद मे मै शुभम, मोन्टी गाडी से लेकर गंग नहर मे फेकने के लिये गये और सिर, कपडे व छुरी को भोपा औऱ जौली से करीब एक किलोमीटर पहले गंगनहर में फेक दिया था ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* निरी0 लोकेन्द्र पाल सिंह थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ।
*2.* उ0नि0 फरीद अहमद थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ।
*3.* उ0नि0 नेमपाल सिंह थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ।
*4.* उ0नि0 मोहित सिंह प्रभारी एसओजी टीम ।
*5.* है0का0 236 शिवकुमाऱ थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ।
*6.* है0का0 123 अमित कुमार थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ।
*7.* है0का0 54 नितिन कुमार एसओजी टीम ।
*8.* है0का0 577 विक्रान्त कुमार एसओजी टीम ।
*9.* है0का0 621 पिंटू सिंह एसओजी टीम ।
*10.* का0 586 अमित कुमार थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ।
*11.* का0 489 रवि कुमार एसओजी टीम ।
*12.* म0का0 654 अश्वनी थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर ।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


