मुजफ्फरनगर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा हेलीकॉप्टर से मुख्य कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई
*▶️श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में परिक्षेत्र सहारनपुर पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर निरंतर सतर्क निगरानी रखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।*
*✅इसी क्रम में आज दिनांक 08.08.2026 को मण्डलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुख्य कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया गया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।*
हवाई सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ मार्ग पर उपस्थित कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति प्रशासन एवं पुलिस की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। हवाई निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित रखी जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए।*
*▶️पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ संयमित, विनम्र एवं सेवाभावी व्यवहार करने तथा उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।*
*✅पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्र सहारनपुर अन्तर्गत तीनो जनपदों की पुलिस द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।*


