Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर राजस्थान के नकली नोटों की जालसाजी करने वालों के चक्कर में फंसा व्यापारी, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा व्यापारी से 13 लाख रूपये की ठगी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ठगी करने वाले गिरोह के 03 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 13,00,000/- रुपये नगद (ठगी किये गये) 15,00,000/- के कागज के सफेद नोट बरामद।

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर  सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर  बृजेश शर्मा व एसओजी प्रभारी  मोहित सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी  संदीप कुच्छल निवासी नॉर्थ सिविल लाईन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत नावल्टी चौक पर उत्तर प्रदेश मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है । वह दिल्ली से दुकान का सामान खरीदते हैं जिसके संबंध में दिल्ली निवासी विपुल नाम के व्यक्ति से इनका लेन-देन चलता है। मेरे पास आर0के0 शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से मुझसे संपर्क किया गया कि यदि आपको दिल्ली या अन्य किसी स्थान पर नगद पैसे भिजवाने हो तो हम लोग कमीशन पर पैसे भेज देते हैं। आर0के0 शर्मा के माध्यम से मैंने 02-03 बार पैसे भिजवाये जिससे मुझे विश्वास हो गया। मुझे विपुल को 15 लाख रूपये भिजवाने थे। आर0के0 शर्मा द्वारा विपुल को 15 लाख रूपेय भिजवाये तथा उसके द्वारा बताया गया व्यक्ति मुझसे 13 लाख रूपये ले गया। आर0के0 शर्मा द्वारा विपुल को रुपये की गड्डी में उपर-नीचे 500 के असली व बीच में कागज के सफेद नोट लगाकर दे दिये गये तथा मुझसे 13 लाख के असली नोट ले लिये गये। इस प्रकार मुझसे 13 लाख रूपये की धोखाधडी की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-334/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु कोतवालीनगर व एसओजी की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी व तकनीकी माध्यमों से अभियुक्तगण की पहचान की गयी तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए गये। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान से अभियुक्तगण का पीछा किया गया तथा आज दिनांक 24.07.2026 को 03 अभियुक्तगण को न्यू गुडलक पैलेस न्याजूपुरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से व्यापारी से ठगी किये गये 13 लाख रुपये तथा 15 लाख के फर्जी नोट बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 112,317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-*

*1.* बृह्मदेव पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम देईदासपुरा थाना राजियासर जनपद श्रीगंगानगर, राजस्थान, उम्र करीब 26 वर्ष।

*2.* श्रीराम उर्फ सुनील पुत्र महावीर शर्मा निवासी ग्राम शरेरा थाना नापासर जनपद बीकानेर, राजस्थान, उम्र करीब 21 वर्ष।

*3.* प्रदीप पुत्र राधकृष्ण निवासी ग्राम बामनवाली थाना लूणकरणसर जनपद बीकानेर, राजस्थान, उम्र करीब 24 वर्ष।

 

*बरामदगी-*

▪️ ₹ 13,00,000/- रुपये नगद (मु0अ0सं0-334/2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर से संबंधित)

▪️ ₹ 15 लाख रुपये के फर्जी नोट

 

*पंजीकृत अभियोग-*

*1.* मु0अ0सं0- 334/2026 धारा 318(4),112,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप द्वारा बताया गया मेरे तथा श्रीराम उर्फ सुनील द्वारा फर्जी आईडी पर सिम लेकर व आर0के0 शर्मा बनकर संदीप कुच्छल से व्हाटसएप के माध्यम से संपर्क किया गया तथा उन्हे बताया गया कि यदि आपको कहीं पैसे भिजवाने हो तो हम कमीशन पर आपके पैसे भिजवा सकते हैं। संदीप द्वारा हमारे माध्य से 02-03 बार कम मात्रा में पैसे भिजवाये गये तथा हमारे द्वारा उनके बताये गये स्थान पर पैसे भिजवाये गये जिससे उन्हे हमपर विश्वास हो गया। उसके बाद संदीप कुच्छल द्वारा हमें बताया गया कि उन्हे 15 लाख रुपये भिजवाने हैं। हमें 15 लाख रुपये का लालच आ गया। हमने कागज को नोट के आकार में काटकर गड्डियां तैयार की गयी तथा उनमें उपर व नीचे 500-500 के असली नोट लगाकर तथा सीलपैक कर संदीप द्वारा बताये गये व्यक्ति को पहुंचा दिया तथा हमारे साथी बृह्मदेव द्वारा संदीप कुच्छल से 13 लाख रूपये ले लिये गये।

 

*नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।*

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक  बृजेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। (मयटीम)

*2.* उ0नि0  मोहित सिंह एसओजी प्रभारी, मुजफ्फरनगर (मय टीम)

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *