Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जानसठ रोड पर स्थित आर्शीवाद बैंक्वेट हॉल में मुजफ्फरनगर विधासभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय का मंत्र दिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राज्यसभा श्री विजयपाल तोमर जी ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि “मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत की सबसे बड़ी गारंटी है।”

सम्मेलन में प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को सबसे सशक्त बनाने का संकल्प लें। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, नए मतदाताओं से संपर्क, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाना तथा लाभार्थियों से निरंतर संवाद ही 2027 की विजय का आधार बनेगा, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर सक्रिय टीम का गठन करें, नियमित बैठकें आयोजित करें तथा पन्ना प्रमुखों और बूथ समिति के साथ समन्वय बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा को सर्वाधिक मत दिलाने के लक्ष्य के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। संचालन सम्मेलन के विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र तायल ने किया और पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने बूथ अध्यक्षों का सरल ऐप पर ,डी एल पी कराया

सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोतम, जिला महामंत्री संजय गर्ग,सुनील दर्शन,शरद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, अंजली चौधरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, दिनेश पुंडीर,मंडल अध्यक्ष, दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर पाल, अमित शास्त्रीी, जितेंद्र कुच्छल ,हरीश गोयल ,अमन,सुशील गोयल,राधे वर्मा,पवन,डॉ जीत सिंह तोमर,डॉ अनुज पचीसिया, कमलकांत शर्मा, पिंटू त्यागी,पुरोहित उटवाल,डॉ अशोक कुमार,आदेश गौतम, अमित पटपटिया,संजीव अरोरा,सागर वत्स विपुल भटनागर. मनी पट पटिया. मोनाली पंवार, रवि गुप्ता,विपिन सैनी,ललित मंचल ,शिव कुमार त्यागी,रवीश अंसारी,मंशाद,डॉ खुर्रम

मनोज कुमार,अमन तोमर,पंकज माहेश्वरी,विकास पंवार, निकुंज सिंघल,

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *