Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव बुधवार को शहर में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रजापति समाज के 200 से अधिक मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल रहे । राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पहुंचकर मिट्टी के बर्तन बनाने का चाक

चलाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला टिल्ला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति तथा वरिष्ठ

समाजसेवी भूले सिंह और सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित करते हुए शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। सम्मान समारोह के उपरांत रामलीला

आप सभी

टिल्ला से भगवान दक्ष प्रजापति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य रथ पर भगवान दक्ष प्रजापति की आकर्षक प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा रामलीला टिल्ला से प्रारंभ होकर नंबर-02 चुंगी, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, टाउनहॉल रोड, मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक तथा बकरा मार्केट रोड से होते हुए पुनः रामलीला टिल्ला पहुंचकर संपन्न हुई ।

शोभायात्रा में पांच बैंड, 12 डीजे, 10 आकर्षक रथ और 10 मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां भी शामिल हुई। प्रजापति समाज की पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने की कला का जीवंत प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना । पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्थापक ब्रह्मपाल प्रजापति, जयंती अध्यक्ष सचिन प्रजापति, पूर्व जयंती अध्यक्ष राहुल प्रजापति, संरक्षक सोनपाल प्रजापति, आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, प्रमुख समाजसेवी प्रभात प्रजापति, सभासद अर्जुन प्रजापति, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, श्यामसुंदर प्रजापति, सुभाष प्रजापति सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *