Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल के संयोजन में योग दिवस पर मूलचंद रिसॉर्ट में हुआ भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मूलचंद रिसॉर्ट में भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल के संयोजन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में ममता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योग को स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उनके संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया और योग के माध्यम से निरोग जीवन का संदेश दिया गया।

उपस्थित अतिथियों व शहर के प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम की सफलता पर ममता अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके सामाजिक व जनहित कार्यों की सराहना की। योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *