Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार के पथरीश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या

हरिद्वार। लक्सर के पथरीश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शव जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को दो साधुओं के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई तो वहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए।प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया गया है। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोनों साधु सेवा गिरी व उत्तम गिरी लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना अंतर्गत पथरीश्वर महादेव मंदिर में रहते थे। कुछ समय से उनके लापता होने पर संदेह पैदा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो जंगल में खुदाई के दौरान दोनों के शव बरामद हुए। शवों को गड्ढे में दबाने का प्रयास किया गया था ताकि हत्या के साक्ष्य छिपाए जा सकें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *