वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के किला कोहना में अजगैब शहीद मस्जिद और कब्रिस्तान से जुड़ी विवादित भूमि पर मंगलवार देर रात जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने जेसीबी और पोकलैंड मशीनों है से अतिक्रमण हटावाया।
काशी रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और विस्तार कार्य के तहत स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 47.26 एकड़ में निर्माण कार्य होना है। रेलवे और स्थानीय पक्षों के बीच कुछ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। मस्जिद भी रेलवे की जमीन पर कब्जा कर बनाने का आरोप था। इसे लेकर अजगैब शहीद मस्जिद कमेटी की ओर से हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। रेलवे की निर्माण परियोजनाओं से संबंधित भूमि को लेकर उच्च न्यायालय में भी विवाद था। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
Author: Taja Report
Post Views: 124

