Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोमवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

🙏🏻 *गुड़ मोर्निंग/गुड़ ईवनिंग के स्थान पर राम राम/जय श्रीराम; फ़ोन में हैलो के स्थान पर हरिओमॐ कहें !* 👏🏻

🚩 *आज के पंचांग* 🚩

🌤️ *दिनांक – 17 अगस्त 2026*

🌤️ *दिन – सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – श्रावण*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – पंचमी शाम 05:00 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र – चित्रा 18 अगस्त प्रातः 04:58 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग – शुभ 18 अगस्त रात्रि 03:29 तक तत्पश्चात शुक्ल*

🌤️*राहुकाल – सुबह 07:54 से सुबह 09:30 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:19*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:06*

👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- नाग पंचमी, विष्णुपदी -सिंह संक्रांति (पुण्यकाल: सूर्योदय से सुबह 08:04 तक)*

 

💥*विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।*

 

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

 

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

 

🌷 *नागपंचमी* 🌷

 

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*

 

🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 17 अगस्त सोमवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-*

 

🌷 *पूजन विधि* 🌷

 

🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें।*

 

🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं।*

 

🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*

 

🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*

 

🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।*

 

🙏🏻🙏🏻

 

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

 

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

रचनात्मक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। करोबारी हैं तो पुरानी समस्याओं का हल निकलेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।

🐂वृषभ

भविष्य की रणनीतियों को बनाने में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य का प्रयास करें। घरेलू जरूरतों के सामान पर खर्च हो सकता है। खानपान सात्विक

👫मिथुन

कार्यस्थल पर मनमुटाव से बचें। कारोबारी हैं तो संचार कौशल से अटके काम पूर्ण होंगे। पार्टनर के साथ खुलकर दिल की बात शेयर करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🦀कर्क

कार्यस्थल पर आत्मबल बढ़ेगा। कारोबारी हैं तो छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। पार्टनर के सरप्राइज से मन प्रसन्न होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कफ की समस्या हो सकती है।

🐅सिंह

आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। कारोबारी हैं तो पुराने निवेश से वित्तीय लाभ होगा। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर अंधा भरोसा न करें। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

🙎‍♀️कन्या

कार्यस्थल पर सतर्कता से कार्य करें। व्यावसायिक निर्णय में जल्दबाजी न करें। पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

⚖️तुला

कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। कारोबारी हैं तो निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ समय सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। अस्पताल/दवाइयों पर खर्च संभव है।

🦂वृश्चिक

कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कारोबारी हैं तो नए सौदे होने की संभावना। जीवनसाथी, बड़े भाइयों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें। जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है।

🏹धनु

कार्यस्थल पर पदोन्नति की चर्चा या कार्य की सराहना हो सकती है। कारोबारी हैं तो रुकी हुई फाइलें आगे बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आय के साधन बने रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

🐊मकर

कार्यस्थल पर अड़चनें दूर होंगी। कारोबारी हैं तो अचानक किसी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करें। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घुटनों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।

🍯कुंभ

नौकरी-पेशा लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। व्यापार और साझेदारी के कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक आए बदलावों से तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

🐟मीन

रुके हुए कानूनी या प्रशासनिक काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा। आय के साधन बने रहेंगे। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *