Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर रामपुरी जलनिकासी समस्या पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को किया तलब

रामपुरी की जलनिकासी समस्या पर सख्त हुए राज्यमंत्री कपिल देव, अधिकारियों को तलब कर दिए त्वरित एवं स्थायी समाधान के निर्देश दिए ।

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मोहल्ला रामपुरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी एवं जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की।*

 

*बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था, उपलब्ध भूमि एवं प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का परीक्षण किया जाए तथा जलनिकासी के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करते हुए स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से नागरिकों को होने वाली असुविधा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और जनहित से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।*

 

*उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या का समयबद्ध एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।*

 

*बैठक में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जेद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल, लेखपाल शाहबुद्दीनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *