Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मध्य गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया मंत्री अनिल कुमार ने

मुजफ्फरनगर। मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार ने आज विधानसभा पुरकाजी में जनहित को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बरला–बसेड़ा–मोरना मार्ग के मध्य गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।

मंत्री ने कहा कि यह सेतु लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण संबंधित विभाग द्वारा आवागमन हेतु बंद कर दिया गया था,जिससे क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दोनों सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य न केवल यातायात की समस्या का स्थायी समाधान करेगा,बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि गतिविधियों और क्षेत्रीय संपर्क को भी सुदृढ़ बनाएगा।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तितावी गन्ना समिति के अध्यक्ष श्री शंकर सिंह भोला एवं संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज त्यागी जी ने किया।

इस अवसर पर लोकसभा बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी, श्रीमती सुप्रिया पाल,अमरनाथ पाल क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *