मेरठ। एक महिला सब इंस्पेक्टर के 2 यूट्यूब चैनल और 1 इंस्टाग्राम अकाउंट थे। तीनों पर महिला ने नाइट सूट में लेटे हुए आपत्तिजनक विडिओ डाल रखी थी। विडिओ के ऊपर QR कोड भी मेंशन था। मामला अफसरों के संज्ञान में आया। तत्काल महिला को सस्पेंड कर दिया गया। बडी की महिला अधिकारी को जांच दी गई है। आपत्तिजनक विडिओ भी डिलीट करवा दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात महिला दरोगा अनु ने दो चैनल बना रखे हैं। जिम में एक्सरसाइड और निजी जीवन से संबंधित बातें शेयर करने वाले वीडियो डाले जाते हैं। अनु को सस्पेंड करते हुए सीओ सौम्या सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। सीएम योगी व डीजीपी राजीव कृष्ण को संबोधित करते उन्होंने पुलिस अधिकारी की इस वीडियो को आपत्तिजनक, सरकार व पुलिस की छवि खराब करने वाली बताया। हालांकि, TR NEWS UP-UK इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।एसएसपी अविनाश पांडेय वीडियो पर सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया। वीडियो की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। सीओ आफिस सौम्या अस्थाना को सौंपी गई है। इंटरनेट मीडिया पर एक यूट्यूब चैनल पर रविवार को एक 2.58 मिनट समाचार प्रसारित हुआ। इसमें यूट्यूबर सीधे सीएम योगी व डीजीपी राजीव कृष्ण को संबोधित कर रहा है। कह रहा है वह योगी आदित्यनाथ का फैन व फालोअर है। उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। इसके साथ ही वह डीजीपी राजीव कृष्ण को भी संबोधित करते हुए है कि कह रहा है कि पुलिस के अधिकारी का आचरण सम्मानीय व गरिमापूर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उसने एक वीडियो पोस्ट की। इसमें रात्रिकालीन छोटे कपड़ों में एक महिला दिखाई दे रही है। जो आपत्तिजनक व्यवहार कर रही है।


