लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर यह कार्यवाही की गई। उन्होंने रणधीर बेनीवाल को भी पार्टी से निकाल दिया। पार्टी कार्यों की अनदेखी करने और लापरवाही करने के आरोपों को लेकर एक्शन लिया गया। मायावती ने कहा की अब इन्हें कभी भी पार्टी में नहीं लिया जाएगा। याद रहे इससे पहले भी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला था।
Author: Taja Report
Views: 56

