मुजफ्फरनगर। थाना खालापार क्षेत्र के मौलाना पर एक महिला ने एक मौलाना पर इलाज और ताबीज देने के बहाने अश्लील हरकतें करने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन (धर्म बदलने) का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के दयालपुर की रहने वाली अमिता शर्मा (बदला हुआ नाम) ने खालापार थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका काफी समय से बच्चे के जन्म (निःसंतानता) को लेकर इलाज चल रहा था। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि मुजफ्फरनगर में एक मौलाना साहब हैं, जो दवाई और ताबीज देते हैं, जिससे संतान प्राप्ति हो सकती है। वह पिछले दो महीने से उक्त मौलाना से दवाई ले रही थी। आरोप के मुताबिक, मौलाना इलाज के बहाने उसके साथ लगातार गलत हरकतें करता आ रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी मौलाना उसे मोबाइल फोन पर भी लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी उसे मोबाइल पर अपनी अश्लील तस्वीरें दिखाता था और उसे खुद भी निर्वस्त्र (नंगा) होकर वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर करता था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा और उस पर कई बार धर्म बदलने (धर्म परिवर्तन) का भी दबाव बनाने लगा। थाना खालापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला ने मांग की है कि आरोपी के मोबाइल फोन की क्यों कि वह अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बना सकता है।


