मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-1 एवं जोन-2 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती प्रणता एश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 02.06.2026 को जोन-1 प्रवीण कुमार द्वारा ए0टू0जेड रोड पर जन औषधि केन्द्र के सामने बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये दो व्यवसायिक दुकानो का अवैध रूप से निर्माण किये जाने, जोन-2 में राजेश कुमार जैन द्वारा कोर्ट रोड पर न्यू नन्दी स्वीट्स के बराबर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत एक व्यवसायिक भवन के निर्माण किये जाने एवं रमन अग्रवाल द्वारा कम्बल वाला बाग फ्लाईओवर के नीचे आवासीय भवन का बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध रूप से निर्माण किये जाने के कारण सील की कार्यवाही की गयी। उक्त अवैध निर्माणो के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में सील के आदेश निर्गत किये गये थे। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-1 एवं जोन-2 में उक्त 03 स्थलों (02 व्यवसायिक एवं 01 आवासीय भवन) के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गई है। उक्त सीलिंग की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम मौके पर उपस्थित रही।


