Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंडियन आइडियल फेम मोहम्मद दानिश से प्रबंधक ने मांगी रंगदारी

मुजफ्फरनगर। इंडियन आयडल फेम सिंगर रहे मोहम्मद दानिश के सोशल मीडिया एकांउट को संचालित करने वाले प्रबंधक ने रिकार्ड में स्वयं को मालिक दिखाते हुए अपने बैंक खाते व मोबाइल नम्बर जोड लिए। जिससे सिंगर को होने वाली कमाई प्रभावित हो गयी। आरोप है कि प्रबंधक ने बैंक खाते व रिकार्ड हटाने पर 8 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और रुपए नही देने पर हत्या की धमकी दी। डीआईजी सहारनपुर के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

मूलरुप से शहर के मोहल्ला लद्वावाला व हाल पता मलाड मुंबई निवासी मोहम्मद दानिश इंडियन आयडल फेम सिंगर रहे हैं। वर्ष 2021 में वह इंडियन आयडल के मंच पर प्रदर्शन के बाद रनरअप रहे थे। वर्ष 2019 में अपना यू-ट्यूब चैनल के साथ सोशल मीडिया एकाउंट बनाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट के संचालक के लिए आरोपी सागर वर्मा निवासी रामलीला टिल्ला को बतौर प्रबंधक की नौकरी दी थी। आरोप है कि सागर वर्मा ने सिंगर के सभी सोशल मीडिया एकाउंट के रिकार्ड में स्वयं को मालिक दिखाते हुए बैंक खाते और मोबाइल नंबर जोड़ दिए। जालसाली के कारण सिंगर के एकाउंट पर 17 लाख रुपये फ्रीज हो गए थे। आरोप है कि उक्त प्रबंधक ने इसका विरोध करने पर 2 अगस्त 2024 में सिंगर दानिश की छवि सोशल मीडिया पर धूमिल करने धमकी दी। दानिश ने बताया कि सोशल मीडिया एकाउंट से आरोपी ने अपने बैंक खाते, रिकार्ड हटाने पर आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी दी गई। डर के कारण सिंगर ने 6 लाख रुपये आरोपी के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे। उसके बाद भी रिकार्ड से नाम और खाते नहीं हटाए गए। उसके बाद आरोपी ने दोबारा 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। डीआइजी सहारनपुर के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *