मुजफ्फरनगर। योगा एक्सप्रेस में शाहदरा स्टेशन पर गार्ड की हत्या के बाद आ रहे युवको को रेलवे पुलिस ने दबोच लिया । दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात के बाद वहां की जीआरपी की सूचना पर जनपद की जीआरपी ने ट्रेन आने से पूर्व ही घेराबंदी कर ली थी ।
मूल रूप से बागपत जनपद के गांव खेकडा निवासी पंकज धामा पुत्र राजेन्द्र धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड के पद पर तैनात था। शुक्रवार रात्रि ड्यूटी खत्म करने के पश्चात गार्ड अपने घर जाने के लिए सुबह लगभग 7 बजे पुरानी दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच ट्रेन में चढने को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। उसके आरोपियों ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर गार्ड पंकज धामा की पीट पीटकर अधमरा कर दिया और उसे स्टेशन पर छोडकर योगा एक्सप्रेस में बैठकर फरार हो गए। दिल्ली की जीआरपी गंभीर गार्ड को लेकर दिल्ली के अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुरानी दिल्ली स्टेशन की जीआरपी ने यूपी के सभी जीआरपी को अलर्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा था। जनपद के जीआरपी थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने योगा एक्सप्रेस में चल रही एस्कार्ट से सम्पर्क कर गार्ड की हत्या करने वाले आरोपी रोहित पुत्र कैलाश, सागर पुत्र पप्पू, हर्षित पुत्र हरवीर, निशांत पुत्र महेंद्र, जीवन पुत्र दिलीप, प्रिंस पुत्र धर्मेंद्र, आकाश पुत्र सुरेन्द्र, रोहित पुत्र राजू निवासी न्यू संजय अमर कॉलोनी विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली को स्थानीय जीआरपी ने पकड़ लिया । थाना प्रभारी ने आरोपियों को कस्टडी में लेकर दिल्ली पी को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ज।आरपी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी पकड लिए गए।


