सहारनपुर। नगर में एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई।
सहारनपुर के सपना टॉकीज के निकट स्थित एक फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फर्नीचर गोदाम में लगी आग चार फर्नीचर शोरूम में फैल गई जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। शोरूम के आसपास घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र मौजूद है। देखते ही देखते आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थाना जनकपुरी क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित खानआलमपुरा में फर्नीचर मार्केट के एक गोदाम में लगी आग देखते ही देखते आसपास के चार फर्नीचर शोरूम में फैल गई। भयंकर आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहीं थीं।
शोरूम में रखा लाखों का फर्नीचर और सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से एक फर्नीचर के पीछे की दीवार भी टूटकर गली में गिर गई है। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

