Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मेरठ के दो पर्यटक डूबे

ऋषिकेश। गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सिंगटाली पुल के पास मेरठ से आए 6 दोस्तों के समूह में शामिल दो लोग तेज बहाव और भंवर की चपेट में आकर गंगा में बह गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ निवासी ऋतु माहेश्वरी (30) और नरेश उपाध्याय (42) गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों देखते ही देखते पानी में समा गए।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को चीख-पुकार के बीच दोनों को बचाने का प्रयास करते देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *