Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चोरी के गहने पहनकर बनाई रील, नौकरानी जेल गई

देहरादून। करीब एक साल पहले चोरी हुए ₹10 लाख के गहनों का राज सोशल मीडिया की एक रील से खुल गया। चोरी के गहने पहनकर रील और व्हाट्सएप स्टेटस डालना नौकरानी को भारी पड़ गया। राजपुर थाना पुलिस ने यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी 34 वर्षीय विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। मालकिन ने सोशल मीडिया पर अपने गहने पहचानकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *