अयोध्या । राम नवमी पर देश भर में आयोजनों के साथ अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य अभिषेक करोड़ों लोगों ने देखा। अयोध्या में इस मौके पर भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित रहे। अभिजीत मुहूर्त में श्री राम के जन्मोत्सव पर शंख और घंटा ध्वनि के साथ मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष किया गया। मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी गई।
:
Author: Taja Report
Views: 18

