Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Live आम बजट में तीन लाख तक आयकर छूट, कई रियायतें

बजट ऐलान लाइव

बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता

कैंसर दवा

सोना-चांदी

प्लेटिनम

मोबाइल फोन

मोबाइल चार्जर

बिजली के तार

एक्सरे मशीन

सोलर सेट्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। नई घोषणा के नौकरीपेशा लोग 17 हजार 500 रुपये तक अधिक टैक्स बचा सकेंगे। 

अब कितना देना होगा टैक्स

स्टैंडर्ड डिडक्शन-75 हजार

0-3 लाख- शून्य टैक्स

3 लाख -7 लाख-5 %

7 लाख -10 लाख- 10%

10 लाख से 12 लाख- 15%

12 लाख से 15 लाख- 20%

15 लाख से अधिक-30%

सोने, चांदी पर आयात शुल्क घटाकर 6% करने की घोषणा की।

महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत।

किसानों की लगातार मांग के बाद भी मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी, MSP को लेकर बजट में कोई घोषणा नहीं हुई। वहीं किसान सम्‍मान निधि की राशि भी नहीं बढ़ाई गई है। ये 6,000 रुपए ही रहेगी।

मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबी और मोबाइल चार्जर के आयात पर सीमा शुल्क को घटाकर 15 फीसद कर दिया है, जो पहले तक 20 फीसद हुआ करती थी। ऐसे में आने वाले दिनों में मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर की कीमत में कटौती हो सकती है।

बजट में एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर देने का ऐलान किया। इसके लिए सरकार 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। वहीं, केंद्रीय बजट 2024-2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास बनाने का फैसला लिया गया है। इस योजना पर मौजूदा वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 9 प्राथमिकताओं पर जोर

नौकरी और कौशल विकास पर 2 लाख रुपए खर्च करने का ऐलान किया

एजुकेशन लोन 20 लाख कर दिया, इसमें ब्याज में भी छूट की घोषणा की

महिलाओं और लड़कियों को फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं पर 3 लाख करोड़ खर्च

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *