मुजफ्फरनगर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” राष्ट्रीय अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज दिनांक 12.07.2026 को प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि एवं भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जा सके। अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से अधिकाधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल (उ0प्र0 सरकार), जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक MLC वंदना वर्मा, विधायक लोकदल राजपाल बालियान, डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी , बीजेपी जिला मंत्री ममता अग्रवाल व अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा थाना क्षेत्र मंसूरपुर स्थित बेगराजपुर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। जुलाई माह वर्षा ऋतु का प्रमुख समय होने के कारण इस अवधि में लगाए गए पौधों के जीवित रहने एवं शीघ्र विकसित होने की संभावना अधिक रहती है। वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने, जल संरक्षण, मृदा अपरदन रोकने तथा जैव विविधता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लें, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें,वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया,वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसडीएम राजकुमार भारती,डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, BSA संदीप कुमार,मंसूरपुर शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी, बीजेपी नेता कुश पूरी,होली चाइल्ड के प्रिंसिपल प्रवेंद्र दहिया, बीजेपी नेता विशाल गोयल,मंडल अध्यक्ष ,बीजेपी नेता सागर वत्स सहित सैंकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं,व पुलिस प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे,कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने कियाा। कार्यक्रम में वृक्षारोपण का लोगो लॉन्च किया गया। साथ ही अधिकारियों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सम्मानित भी किया।


