हरिद्वार/मुजफ्फरनगर ।श्रावण मास में कावड़ यात्रा का एक अलग ही महत्व माना जाता है। आज गुरु पूर्णिमा के साथ श्रावण मास का शुभारंभ हो गया है। जिसके चलते हरिद्वार से लाखों शिव भक्तों ने भगवान शिव और माता गंगा का आशीर्वाद लेकर गंगाजल भरकर अपनी रंग बिरंगी कांवड के साथ अपने गंतव्य को प्रस्थान किया। इसी क्रम में पूर्व के दिनों में जल उठाने वाले शिव भक्तों का मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक पर पहुंचना पिछले काफी दिनों से शुरू हो गया था। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर रंग बिरंगी कावड़ का भी पहुंचना शुरू हो गया है। उसी में भारतीय नोटों से बनी एक कावड़ मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक पर आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह कावड़ 200 रुपये के नोटों से बनी हुई थी।

Author: Taja Report
Post Views: 51


