Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कराटे पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया

मुजफ्फरनगर। गत माह वर्धमान हॉस्पिटल में इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ़ इंडिया द्वारा बेल्ट सेरेमनी, काता चैंपियनशिप एवं कुमीते चैंपियनशिप आदि उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे यह सभी कार्यक्रम डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा चीफ़ इंस्ट्रक्टर सैंनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक आयोजित हुए थे इनमें आर्यपुरी अकेडमी, ब्रांच 1 नई मंडी, ब्रांच 2 गांधी कॉलोनी, ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर संडे का फंडे कार्यक्रम में जबरदस्त शानदार व दमदार प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो पदक जीत कर अपने जनपद का नाम रोशन किया था कार्यक्रमों की श्रृंखला में द्वारिका सिटी ब्रांच के कराटे खिलाड़ियों द्वारा निरंतर सफलता हासिल करने पर भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ के अन्तर्गत आत्मरक्षा कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी ने सम्मानित किया मुख्य अतिथि प्रीति शर्मा (महिला से सहभागिता शक्ति शाखा) कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर पारुल जैन, अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, एवं महिला सहभागिता पारुल गुप्ता जी रही इस अवसर पर उन्होंने लाखों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा तथा उनके सुपुत्र सैनसाई अभिषेक शर्मा को उच्च स्तरीय सम्मान दिया कार्यक्रम में द्वारिका सिटी सोसायटी के अध्यक्ष श्री अमित वत्स एवं महासचिव श्री मनोज कुमार जी ने मौजूद रहकर द्वारिका सिटी ब्रांच के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा और सैनसाई अभिषेक शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *