मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आयोजित शिविर में पहुंचकर शिवभक्त श्रद्धालुओं को किया प्रसाद वितरण, पूछी कुशलक्षेम*
आज दिनांक 07.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत अलकनंदा नहर पुल के समीप मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया।
🔸 इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिविर में उपस्थित शिवभक्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की तथा सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से यात्रा पूर्ण करने का संदेश दिया।
🔸 निरीक्षण के दौरान शिविर में उपलब्ध कराई जा रही पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिवभक्त को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण समापन तक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।
🔸 शिवभक्त श्रद्धालुओं ने मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


