Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारतीय शूटिंग के गौरव जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारत के महानतम निशानेबाजों में से एक, उत्कृष्ट कोच एवं भारतीय शूटिंग के गौरव जसपाल राणा का आज निधन हो गया। उनका जाना भारतीय शूटिंग जगत तथा सम्पूर्ण खेल समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।

जसपाल जी ने एक खिलाड़ी के रूप में देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाए और भारतीय निशानेबाजी को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। एक कोच एवं मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया, उनका मार्गदर्शन किया तथा भारतीय शूटिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खेल के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन, उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भारतीय शूटिंग परिवार उनकी उपलब्धियों, उनके व्यक्तित्व और खेल के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सदैव श्रद्धापूर्वक याद रखेगा।

टीआर न्यूज दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। महान व्यक्तित्व कभी विदा नहीं होते, वे अपने आदर्शों, कर्मों और प्रेरणाओं के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *