नई दिल्ली। आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता की।
बैठक में INDIA गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संविधान की रक्षा सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
Author: Taja Report
Views: 41


