Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश मे प्रधान ही प्रशासक के रूप में काम करेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे प्रधान ही प्रशासक के रूप में काम करेंगे। इस प्रस्ताव को सीएम योगी की मंजूरी मिल गई है।
मई 26 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अब प्रधान अब कल से प्रशासक के रूप में काम करेंगे। पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद कराने का ऐलान किया गया है।

ग्राम प्रधान संगठनों ने मांग की थी कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव होने पर वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासन चलाने की अनुमति दी जाए। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश में पहली बार सभी 57,694 प्रधानों को प्रशासक के तौर पर नियुक्ति दी जा रही है। एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाने की नीति को बदलते हुए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। अब कल यानि मंगलवार से नियुक्त होने वाले प्रशासक पंचायत चुनाव तक गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *