Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रील के चक्कर में हुड़दंगियों की पुलिस के हाथों बन गई रेल

हरिद्वार। गाड़ियों की रैली निकालकर उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के चक्कर में हरिद्वार में पांच वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सार्वजनिक सड़कों पर वाहनों को लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाते हुए दिखाया गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने पांच वाहनों को सीज कर दिया और उनमें लगे अवैध हूटर भी हटा दिए। पुलिस ने कहा कि वायरल रील भले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हो, लेकिन इसके चलते चालान और कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *