मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अनुसूचित वर्ग की किशोरी को ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात युवक पहले उनके घर पहुंचा और युवती को नौकरी लगवाने के लिए शपथ पत्र बनवाने के बहाने कचहरी ले गया। आरोप है कि इसके बाद युवक किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया और उसका कोई पता नहीं चला।परिजनों ने मामले की तहरीर तितावी थाने में दी लेकिन दो दिन हो जाने के बाद भी किशोरी का सुराग न मिलने पर उन्होंने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी तथा आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 50


