मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल के वरिष्ठ व्यापारी वह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया की नवीन मंडी स्थल में चीनी व्यापारियों के यहां हुई स्टॉक की चेकिंग सामान्य चेकिंग थी क्योंकि सरकार ने 30 दिन के बजाय स्टॉक सीमा 15 दिन की है और 4000 कुंतल की सीमा रखी गई है यह कोई व्यापारियों के यहां छापामारी नहीं थी यह तो सिर्फ डीएसओ व एस एम आई विभाग द्वारा साधारण चेकिंग की गई है कि कहीं चीनी स्टॉक से ज्यादा तो मंडी में नहीं है क्योंकि मार्केट में चीनी के दाम उच्चतम स्तर पर है चेकिंग के दौरान सभी व्यापारियों के यहां स्टॉक सही पाया गया किसी प्रकार की भी कोई स्टॉक से अधिक चीनी किसी व्यापारी के यहां नहीं मिली उन्होंने कहा कि भाव इतने आसमान को छू गए हैं इस भाव में चीनी का स्टॉक करने पर बहुत अधिक लागत बढ़ गई है इसलिए भी ज्यादा स्टॉक करने की गुंजाइश मार्केट में नहीं है


