Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध संबंधों के विवाद में माशूका के पति की गंडासे से काटकर हत्या

मुजफ्फरनगर। अवैध संबंधों के चलते महिला के पति की गंडासे से हत्या कर आरोपी फरार हो गया।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में शनिवार सुबह कथित अवैध संबंधों के विवाद में युवक ने अपनी माशूका के पति तालिब पर गंडासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तालिब को पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तालिब पर कई बार गंडासे से वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ।

थाना बुढ़ाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तालिब पुत्र तौसीफ निवासी खेल मोहल्ला लखीपुरा, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ, जो वर्तमान में मोहल्ला नई बस्ती, कस्बा बुढ़ाना में अपने परिवार सहित किराये पर रह रहा था, पर हाशिम पुत्र अनीश अब्बासी निवासी नई बस्ती, चांद मस्जिद के पास, कस्बा बुढ़ाना द्वारा जान से मारने की नीयत से गंडासे से जानलेवा हमला किया गया, जिससे तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज, मेरठ रेफर किया गया। दौराने उपचार घायल तालिब की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में अभियुक्त हाशिम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 02 टीमों का का गठन किया गया है। वर्तमान में मृतक के परिजनों द्वारा कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *