मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में गैस वितरक एजेंसियों ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अपील की है। एजेंसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र यह प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जा सकती है तथा गैस कनेक्शन भी निरस्त किया जा सकता है। गैस वितरक समिति ने सभी उपभोक्ताओं से किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते ई-केवाईसी कराने का आग्रह किया है।
गैस वितरक एजेंसी के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन करते हुए बताया गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई केवाईसी नहीं की है व जल्द से जल्द अपनी ई केवाईसी कर ले अन्यथा उनको गैस नहीं दी जाएगी। गैस का कनेक्शन भी निरस्त कर दिया जाएगा यह जानकारी गैस वितरक समिति द्वारा दी गई है।


