मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिम पुत्र हसीन के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी जयबीर चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Author: Taja Report
Views: 112


