Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एसएसपी के साथ 15 लाख बरामद करने वाली एसओजी टीम का सम्मान

मुजफ्फरनगर। पुलिस सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व आईजी विजय गर्ग, एसएसपी संजय वर्मा और एसओजी टीम को उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में पीड़ित संदीप कुच्छल और सचिन कुच्छल ने बताया कि वे रुड़की रोड स्थित उत्तर प्रदेश मशीनरी कॉर्पोरेशन के नाम से व्यवसाय करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने दिल्ली के एक व्यापारी को 15 लाख रुपये भेजे थे, लेकिन रकम ले जाने वाले व्यक्ति ने असली नोट अपने पास रखकर आगे नकली नोट पहुंचा दिए। इस गंभीर मामले का खुलासा एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी मोहित सिंह और उनकी टीम ने महज सात दिनों में करते हुए पूरी रकम बरामद कर ली, जिसे पीड़ितों ने किसी चमत्कार से कम नहीं बताया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सोबती ने किया।समारोह की शुरुआत में अनिल गोयल, प्रदीप गुप्ता और रोटरी चैंबर के अध्यक्ष मनोज सेठी ने पूर्व आईजी विजय गर्ग और एसएसपी संजय वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विजय गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराधों पर लगातार काम हो रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में अभी और प्रयासों की आवश्यकता है। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि पुलिस अपना कर्तव्य निभाती है, लेकिन जब समाज उसके कार्यों की सराहना करता है तो टीम का उत्साह और बढ़ जाता है। उन्होंने हाल के कई मामलों के सफल खुलासों का उल्लेख करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर चंद्रा ने भी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर एसओजी प्रभारी मोहित सिंह सहित टीम के अजय प्रसाद गौड़, संजय सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र त्यागी, नितिन मलिक, गुरनाम सिंह, सचिन अत्री, तरुण पाल, विक्रांत चौधरी, पिंटू, रवि राणा और ललित पाल को सम्मानित किया गया। समारोह में रोटरी क्लब और व्यापारिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *