Skip to main content

TR NEWS UP-UK

होम कंपोस्टर जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड संख्या 18 नई मंडी राजवंशी धर्मशाला लक्ष्मण विहार मे होम कंपोस्टर जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों को होम कंपोस्टर के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि होम कंपोस्टर के माध्यम से अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद तैयार कर उसका उपयोग अपने घरों एवं आसपास के पेड़-पौधों में किया जा सकता है। इससे न केवल कचरे का उचित निस्तारण होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

इस अवसर पर वार्ड सभासद महोदया श्रीमती ममता बालियान जी,शलभ गुप्ता व्यापारी नेता,समाजसेवी सतीश बालियान ,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,राजवंश सभा अध्यक्ष,बिट्टू सिखेड़ा शिव सेना द्वारा पात्र लाभार्थियों को होम कंपोस्टर का वितरण किया गया तथा उन्हें इसके नियमित उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वार्ड वासियों ने नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं ममता बालियान सभासद का निशुल्क कंपोस्टर के वितरण पर आभार जताता।

इस अवसर पर वार्ड सभासद श्रीमती ममता बालियान जी,समाज सेवी श्री सतीश बालियान जी, SFI श्रीमती वैशाली सोती, श्री शलभ गुप्ता व्यापारी नेता इव समाजसेवी,श्री बिट्टू सिखेड़ा शिव सेना नेता, एस०बी०एम० बाबू श्रीमती रुचि शर्मा,सफाई नायक श्री अतुल कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *