Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हिमालयन हॉस्पिटल एवं वन वर्ल्ड हॉस्पिटल सील

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जनपद में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित चिकित्सालयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह द्वारा शामली रोड स्थित हिमालयन हॉस्पिटल एवं वन वर्ल्ड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों से संबंधित आवश्यक अभिलेख, पंजीकरण एवं अन्य अनिवार्य दस्तावेज पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं पाए गए। निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महक सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अभिलेखों एवं निर्धारित मानकों के किसी भी चिकित्सालय का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।इस कार्रवाई के दौरान स्टेनोग्राफर पाकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी निजी चिकित्सालयों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *