Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सिद्धपीठ डाट काली मंदिर के समीप 6 घंटे से लगा जबरदस्त जाम

शनिवार को ठंडी हवा व भीषण गर्मी ने निजात पाने की दौड़ में शिवालिक की पहाड़ियों में हॉफ रही डीजल/पेट्रोल की गाड़ियां

देहरादून। आज सेकेंड सैटरडे होने के कारण दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर चार पहिया वाहनों की संख्या में अचानक ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है, नतीजतन जो गाड़ियां लम्बी दूरी तय करके देहरादून आ रही है वहीं गाडियां ग्रीन एक्सप्रेस-वे स्थित मोहण्ड के जंगल में बनाए गए एलिवेटेड रोड पर देहरादून पहुंचने से पहले ही हॉफ रही है। दर्जनों से अधिक गाड़ियां रास्ते में बंद हो गई, इस दौरान कार में सवार राहगीर तेज धूप और तपन में सड़क पर खड़े रहने को मजबूर है। कई गाड़ियों को सड़क पर काम करने वाले मजदूर रास्ते से हटाकर सुरंग के पास खड़ी कर रहे हैं। जिसके चलते सिद्धपीठ डाट काली मंदिर के आस-पास लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। तमाम गाड़ियां स्लो स्पीड में धीरे-धीरे रेंग-रेंगकर अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। मजे की बात यह है कि ऐसे समय में सम्बंधित थाने का स्टाफ मौके से नदारद है, यह समस्या शनिवार सुबह करीब दस बजे से सिर्फ देहरादून पहुंचने वाले यात्रियों को अधिक परेशान कर रही है। जबकि देहरादून से सहारनपुर की तरफ आने वाला रोड सामान्य दिनों की तरह सुरक्षित है। जिस पर कार चालक 100 की स्पीड में फर्राटा भर रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *