Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार हादसा : गंग नहर में डूबने से 4 शिव भक्तों की मौत

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान चंडीगढ़ से आए चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत-बचाव दल ने कई घंटे तक अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक कांवड़िया गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और चारों तेज बहाव में लापता हो गए।

सूचना मिलते ही जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगनहर में सिल्ट सफाई के कारण जलस्तर कम था, जिससे श्रद्धालु बीच धारा तक चले गए। इसी दौरान गहरे गड्ढे में फंसने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति (सेक्टर-26, चंडीगढ़) के रूप में हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *