Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन

मुज़फ्फरनगर। महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी एव सोनिया लूथरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रशस्ति मैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और “मिसेज तीज” का खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त श्रीमती सोनी गुरनानी को “मिसेज ब्यूटीफुल” तथा श्रीमती मोनाली पवार को “मिसेज स्माइली (Mrs. Smiley)” की उपाधि से सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती मणि पटपटिया, श्रीमती मेघा पटपटिया एवं श्रीमती सोनिया अनेजा द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन ने पूरे आयोजन को गरिमामय एवं यादगार बना दिया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के रंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *