Skip to main content

TR NEWS UP-UK

” फिट इंडिया, संडेज़ ऑन साइकिल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

मुख्य उद्देश्य-

साइकिल चलाने को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना,

फिटनेस को बढ़ावा देना और

प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश देना।

————————————————–

मुज़फ्फरनगर। खेल अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वारा प्रातः 6:00 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं,खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। भूपेंद्र सिंह यादव प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा साइकिल चलाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। साइकिल रैली चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर मुज़फ्फर् नगर – मेरठ रोड सुजुडू चुंगी से वापस होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सम्पन्न हुई ।

भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साइकिल चलाना केवल एक मनोरंजन गतिविधि से कहीं अधिक है। “साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम या शौक नहीं है; यह एक स्वस्थ और सशक्त जीवनशैली का प्रतीक है। इसे दैनिक आदत बना लेना चाहिए क्योंकि यह हमें फिट रखता है।

डॉ राजीव कुमार ने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण की रक्षा करता है, प्रदूषण कम करता है,जिसकी एक फिट, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विश्व साइकिल दिवस 03 जून 2026 को “हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाना”, की थीम के साथ मनाया गया। जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और स्वस्थ, टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा देने में साइकिल की भूमिका पर प्रकाश डालता है।

जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर से  प्रदीप कुमार कुश्ती प्रशिक्षक, संजीव कुमार कबड्डी प्रशिक्षक, श्री मनीष कुमार वुशु प्रशिक्षक,  अप्रेंटिस हॉकी प्रशिक्षक अंकुर कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी क्रिकेट,  दिनेश, सुश्री भावना एवं श्री अनिल इत्यादि शामिल रहे। उक्त आयोजन में यातायात पुलिस मुज़फ्फर् नगर से उपनिरीक्षक हेम सिंह व आरक्षी अनुज कुमार उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *